Madhya Pradesh News मेडिकल/इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण नहीं डोनेशन फीस के कारण गिर रहा है- उमाकांत बन्देवार।

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी: केवलारी विधानसभा के पलारी में में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आरक्षण दिवस पर पिछड़ा वर्ग भाई-चारा सम्मेलन का आयोजन 26 जुलाई को किया गया पलारी में। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमाकांत बन्देवार जोन प्रभारी रीवा बसपा ने कहा कि 1902 को छत्रपति शाहूजी महाराज द्वारा कोल्हापुर में आरक्षण लागू किया गया जिसे डॉ अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में अमलीजामा पहनाया मौलिक अधिकारों में शामिल कर शिक्षा नौकरी और प्रमोशन के साथ साथ राजनीति में आरक्षण लागू कर वंचित पिछड़े समाज को प्रतिनिधित्व देकर समाजिक न्याय देने का कार्य किया लेकिन देश में सरकार एवं संविधान का संचालन जातिवादी संकीर्ण मानसिकता एवं पूंजीवादी सोच के दलों अर्थात भाजपा, कांग्रेस के पास होने के कारण मीडिया और संगठन के द्वारा जितना विरोध आरक्षण का हुआ उतना और किसी बात का नहीं। अक्सर आरक्षण विरोधी लोग इस बात का प्रचार करते हैं कि मेडिकल इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण गिर रहा है लेकिन यह सही नहीं है।एक सर्वे के मुताबिक मेडिकल इंजीनियरिंग का स्तर आरक्षण के कारण नहीं बल्कि काम्पीटीशन , डोनेशन फीस लेकर प्राइवेट कालेजों में पूंजीपति के बच्चों को मेडिकल इंजीनियरिंग में सीट उपलब्ध कराने से गिर रहा है भारतीय संविधान के आरक्षण के कारण एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के लोगों को जो प्रतिनिधित्व का अधिकार मिला है उसके कारण आत्म सम्मान से जीने का एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने कि ताकत इन वर्गों में पैदा हो गई है जो जातिवादी/पूंजीवादी संकीर्ण सोच के दलों को अर्थात भाजपा कांग्रेस को ठीक नहीं लग रहा है
इसलिए शिक्षा के साथ साथ पब्लिक सेक्टर सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करके आरक्षण को समाप्त कर देश में समाजिक खाई को गहरी करना चाहती है बन्देवार ने उपस्थित लोगों से कहा सर्व समाज में भाईचारा पैदा कर संगठन मजबूत करें एवं आने वाले विधानसभा आम चुनाव में मध्यप्रदेश में बसपा की सरकार बनाकर अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त कर कानून के द्वारा कानून का राज स्थापित करें सभा को मुन्ना लाल चौधरी जिला महासचिव, प्रेमचंद साहू जिला संगठन मंत्री, के .एल.भलावी वरिष्ठ बसपा नेता केवलारी, चन्द्रशेखर गौतम, कैलाश डहेरिया विधानसभा प्रभारी कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कोशरे विधानसभा अध्यक्ष केवलारी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान बब्लू बन्देवार, गोवर्धन बन्देवार, विनोद बन्देवार देवीप्रसाद बन्देवार, आत्माराम बन्देवार, दीपक चौधरी, संतोष धुर्वे, हीरा सैयाम आशीष डहेरिया, पुरषोत्तम डहेरिया,सौरभ चौधरी, रामानंदन बन्देवार गुलाब कोटांगले मनोज साहू, शंकर परते रामसिंह डहेरिया,आदि लोगों ने की।



Subscribe to my channel