Rajasthan News नीमकाथाना अपनों का अपनों जैसा अपना घर क्षेत्र के गांवडी बाईपास रोड पर स्थित अपना घर आश्रम जहां अनाथ लोगों को ला करके उनकी सेवा की जाती है

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
ज्ञानचंद मोदी की पुण्य स्मृति में बना ये भवन जिसमें काफी लोग सेवा करके पुण्य कमाने के साथ अपना जीवन धन्य कर रहे हैं संस्था के संचालक ने बताया कि क्षेत्र के आसपास के लोग भी अब अपना घर आश्रम में जन्मदिवस शादी की वर्षगांठ वह अपनों की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर प्रभु जनों की सेवा के लिए भोजन व्यवस्था नाश्ता व्यवस्था साईं कालीन भोजन व्यवस्था तथा संपूर्ण दिन भोजन आदि की व्यवस्था करते हैं इसी क्रम में नीम का थाना क्षेत्र के पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री के सुपुत्र दक्ष भारद्वाज पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सभी परिवार जनों ने आश्रम पहुंचकर प्रभु जन्म लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की इस मौके पर सर्वप्रथम आश्रम में स्थित भगवान श्री राधा कृष्ण को भोजन प्रसादी का भोग लगाया गया तथा उसके बाद सभी परिवार के लोगों ने अपने हाथों से प्रभु जनों को भोजन करवाया साथ ही पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर आश्रम संस्था बहुत ही नेक कार्य कर रही है परोपकार करना सर्वोपरि है परोपकार के महत्व को हमारे धर्म शास्त्रों में भी बहुत अच्छे से समझाया गया है भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि
आत्मार्थं जीवलोकेऽस्मिन् को न जीवति मानवः । परं परोपकारार्थं यो जीवति स जीवति ॥
भावार्थ :
इस जीवलोक में स्वयं के लिए कौन नहीं जीता ? परंतु, जो परोपकार के लिए जीता है, वही सच्चा जीना है । पंडित शर्मा ने कहा कि यहां आश्रम में आने के बाद एक अलग ही अनुभव की अनुभूति होती है इस मौके पर पंडित रमेश शर्मा सुनीता देवी ममता शर्मा पंडित विकास शास्त्री,अशोक शर्मा, दक्ष भारद्वाज, स्वती शर्मा,नंदिनी शर्मा पूनम शर्मा जयपुर सहित अनेक परिवार जन मौजूद रहे। अपना घर आश्रम संस्था में विमन्दित मानसिक रूप से परेशान लावारिस लोगों को ला करके उनकी भली-भांति प्रकार से देखभाल की जाती है समय समय पर चिकित्सक परामर्श भी दिया जाता है साथ ही साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है वह घरवालों से बिछड़े हुए लोगों को यहां इस संस्था के द्वारा उन्हें उनके घर वालों की सहमति से उन्हें सौंप दिया जाता है संस्था क्षेत्र में अपना यह कार्य करके एक नई मिसाल पेश कर रही है जो काफी प्रशंसनीय है नर सेवा ही नारायण सेवा कहा गया है।
Subscribe to my channel