ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रीवा में उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाना प्रभारी हीतेंद्र नाथ शर्मा को मारी गोली, हालत गंभीर

उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई है। शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी जिसके कारण हितेंद्र नाथ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं। हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है। सभी अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button