ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कांग्रेस जो कहती है वह कर दिखाती है :- दिग्विजय सिंह ग़ौर अम्मू राजा

सैपुरा गांव में लगाया गया नारी सम्मान शिविर

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  कांग्रेस जो बोलती है वही कार्य करती है। कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के पहले तैयारी पूरी कर ली गई है और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का मैनेजमेंट महिलाओं को 1500 प्रतिमाह एवं 500 में गैस सिलेंडर जरूर मिलेगा। यह बात ग्राम पंचायत सैपुरा में नारी सम्मान योजना के तहत लगाए गए शिविर के दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर अम्मू राजा ने कही। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नारी सम्मान योजना अंतर्गत शिविर लगाए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में अब तक महिलाओं ने उपस्थित होकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए मिशन 2023 को सफल बनाने की बात कही है। बहीं दिग्विजय सिंह गौर जी के निर्देश अनुसार गौरव वर्मा जी की उपस्थिति में आज गुरुवार को ग्राम पंचायत सैपुरा मे आयोजित शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपने फार्म भरे। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर जी ने‍ बताया कि नारी सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग़ौर जी अम्मू राजा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव वर्मा जी संगठन महामंत्री रितिक रजक ब्लॉक सचिव जाहर राय मंगल पाल खेमचंद्र चढ़ार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button