Jharkhand News धनबाद एसएसपी के निर्देश पर राजगंज में छापेमारी भारी मात्रा में कोयला जप्त

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड
राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता स्थित बोलाईटॉड जाने वाले सड़क पर एक चारदीवारी के अंदर अवैध रूप से संचालित कोयला डिपो पर वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के आदेश पर राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने छापेमारी कर कोयला लोड़ कर रहे एक ट्रक संख्या जेएच 02 एयू 7740 सहित भारी मात्रा में कोयला जपत किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक सौ टन से अधिक कोयला बरामद किया गया है। राजगंज पुलिस कोयला और ट्रक को जपत कर थाने ले आई। मामले में बताया जाता है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को अवैध कोयला डिपो संचालन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने राजगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह को छापेमारी करने का आदेश दिया। लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार जानकारों की मानें तो लंबे समय से दिन दहाड़े राजगंज से कतरास जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे उक्त स्थल पर अवैध कोयला का कारोबार चल रहा था। प्रतिदिन दर्जनों ट्रक अवैध कोयला लोड करके बिहार, यूपी, एमपी इत्यादि राज्यों में भेजे जाते थे। पिकअप ओमनी से गिरता था कोयला : इतने बड़े कारोबार को चलाने के लिए साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल के साथ साथ पिकअप वैन और ओमनी कारो से कोयला गिराया जाता था। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई। किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

Subscribe to my channel