ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय गोल्डन अवॉर्ड से सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू सम्मानित

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा  युनाइटेड हेल्थ वर्क्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू पिता श्री भैयालाल साहू को राष्ट्रीय गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया । उन्हें श्रीफल , शॉल , प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया । यह सम्मान उनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये गए जनहित के सेवाकार्यों के एवज में प्रदान किया । आज से कुछ वर्ष पूर्व श्री साहू ने देश भर के 357 वृद्धाश्रमों में वास्तविक निराश्रित , निर्धन , असहाय , वृध्दजनों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर में एक जनहित याचिका लगाई थी ; जिस पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश से लाखों निराश्रित , निर्धन , असहाय वृध्दजनों को लाभ मिला । देशभर के स्कूली पाठ्यक्रमों में श्रीमद भगवदगीता और श्री रामायण का पाठ पाठ्यक्रमों में अनिवार्यता की सेवा की । वहीं श्री साहू जी के प्रार्थना पत्र पर सऊदी अरब में भी भगवदगीता और रामायण पाठ्यक्रमों में प्रारंभ हुई । श्री योग वेदांत सेवा समिति से जुड़कर कोरोना काल मे 5 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राशन सामग्री निःशुल्क भेंट की । प्रतिवर्ष दीपावली के पावन पर्व के पूर्व गरीब , आदिवासी क्षेत्रों में 7 लाख से अधिक लोगों को वस्त्र , कम्बल , मिठाई ओर राशन भेंट करते है । 14 फरवरी को देशभर में 61 करोड़ माता पिता का पूजन करवाने का सराहनीय सेवा कार्य किया ऐसे अनगिनत सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किये जा रहें हैं । सम्मानित करते समय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. प्रकाश टाटा , एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनीष कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष शोहेल खान , जिला अध्यक्ष डॉ. मीरा पराडकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , खजरी आश्रम के जयराम भाई , गुरुकूल की संचालिका दर्शना खट्टर , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े और अनगिनत साधकों ने शुभाशीष प्रदान किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button