IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थान

Rajasthan News सीकर दीवार फांदकर बंद मकान में घुसे चोर पड़ोसियों ने बताया, ताले टूटे, नगदी समेत सामान चोरी

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर दादिया थाना इलाके में एक बंद प्लॉट से हजारों रुपए की नगदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और ताले तोड़कर चोरी की। चोरी करने के बाद चोर औजार भी छोड़कर चले गए। दादिया थाना इलाके के रघुनाथगढ़ गांव निवासी संतोषदेवी ने पुलिस को बताया कि उनका रघुनाथगढ़ में बस स्टैंड के पास प्लॉट है। जिसमें उन्होंने एक कमरा, एक रसोई और बरामदा बनाया हुआ है। संतोष देवी का बेटा राजकुमार अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रहता है।ऐसे में प्लॉट ज्यादा समय बंद ही रहता है। 2-4 दिन से संतोष देवी ही प्लॉट को संभालने के लिए जाती है। 31 जनवरी को प्लॉट के नजदीक के पड़ोसियों ने संतोष देवी को फोन कर बताया कि उनके प्लॉट का ताला टूटा हुआ है। जब संतोष देवी प्लॉट पर पहुंची तो वहां उन्हें पता चला कि चोर प्लॉट पर रखे करीब 28500 रुपए की नगदी, एलईडी टीवी सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए। चोरों ने तालों को तोड़ने के लिए जो औजार काम में लिए वह भी एक टंकी में डालकर चले गए। संतोष देवी के मुताबिक 7 फीट ऊंची दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और चोरी की। फिलहाल दादिया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button