Uttar Pradesh News भारतीय किसान यूनियन की जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम लली पाल एडीओ पंचायत पर लगाए गहरे आरोप

रिपोर्टर अनुपम अवस्थी मछरेहटा सीतापुर उत्तर प्रदेश
मछरेहटा ब्लाक के सामने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर के पंचायत की गई पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष राम लखन मौर्या जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला विजय कुमार शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष रामलली पाल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीतापुर और अमरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की अनदेखी प्रशासन के द्वारा किए जाने के कारण यह चौपाल लगाई गई जिसमें क्षेत्र में बिजली की समस्या को अभिलंब ठीक करवाया जाए तथा क्षेत्र में बनी गौशालाओं पर पहुंचने के लिए रास्ता ठीक कराया जाए और रामविलास मंदिर बीहट बीरम में स्थित है वहां नाली और खड़ंजा की व्यवस्था कराई जाए बेलन्दापुर जाजपुर गांव को जाने के लिए रास्ते की मांग किया तथा मछरेहटा कस्बे के राठौर पुर में पुलिया टूटी हुई है जिसको कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तथा मछरेहटा से जलालपुर मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है किसान यूनियन के द्वारा जिस के संबंध में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसानो ने जमकर आवाज उठाई महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम लली पाल ने ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत संदीप कुमार के ऊपर कई गहरे आरोप लगाये कि खुद को बताता है विधायक का रिश्तेदार बताकर ब्लॉक में मनमानी करता है वही ब्लॉक 1 गेट में निरंतर ताला पड़ा रहने के कारण काफी आक्रोशित नजर आई जब पंचायत में बैठे किसानों को प्यास के कारण विचलित होते देखकर फटकार लगाई तब जाकर के ताला खोला गया तब किसानों की प्यास बुझी किसान नेताओं के द्वारा एडीओ पंचायत संदीप कुमार को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया वही एडीओ पंचायत संदीप कुमार के द्वारा कहा गया कि सभी समस्याओं का समाधान 1 महीने के अंदर करा दिया जाएगा तब किसान नेताओं के द्वारा कहा गया अगर हमारी मांगे 1 महीने के अंदर पूरी ना हुई तो फिर से हम धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें कहा गया ओंकार जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आसाराम यादव शिव कुमार यादव बिटोला देवी सुनीता विजय कुमार शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष अंकित सिंह प्रहलाद राजवंशी ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान यूनियन आकाश मिश्रा धीरू सिंह सहित काफी संख्या में किसान व किसान नेता मौजूद रहे !


Subscribe to my channel