ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  मुख्यमंत्री यहां पर 313 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य व निर्माण कार्याे का भूमिपूजन करेंगे।

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान 279.30 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन करेंगे। पवई -2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचाने की योजना है। योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन दिए जाने हैं। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है और यहीं से पेयजल की आपूर्ति होगी। सभी गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। चौहान गुरुवार को जिले की रीठी तहसील के बड़गांव में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे।रीठी के बड़गांव में बनाए गए हेलीपैड मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button