Uttar Pradesh News जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगण/ “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया,

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश
जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया जा रहा है ।


Subscribe to my channel