ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 अगस्त को बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि रविदास महाराज के विशाल मंदिर का भूमिपूजन करेंगे

भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का विधायक श्री लारिया ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगामी 12 अगस्त को नरयावली विधानसभा अंतर्गत मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड-18 बड़तूमा में बनने जा रहे 100 करोड़ रूपये की लागत के संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के विशाल एवं भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने बुधवार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया। विधायक श्री लारिया ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, सीएसपी मकरोनिया, तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, सभी पार्षदगण, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button