छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News 3 एचपी पंप की हुई चोरी, टंकी के पास का एंगल भी चोरों ने की पार

 चोरों के आतंक से जल जीवन मिशन जमगला में हुआ फेल

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जमगला में पीएचई विभाग के द्वारा ठेकेदार पद्धति से जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए लागत लगाकर पानी टंकी निर्माण कार्य एवं पाइप लाइन विस्तार तथा नल कनेक्शन कार्य बोर खनन कार्य करवाया जा रहा है जहां ठेकेदार एवं विभाग के द्वारा समाचार प्रकाशित होने के पश्चात कार्य पर जोर दिया था लेकिन अब चोरों के आतंक ने पूरा कार्य पर ही रोक लगा दिया मामला यह है कि महुआ टिकरापारा में पानी टंकी के चारों ओर पानी टंकी को सुरक्षित रखने हेतु एंगल लगाकर बाउंड्री किया गया था लेकिन अब कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों के द्वारा उस एंगल जिसमें 17 नग था को तोड़कर चोरी कर लिया गया वही मिली जानकारी अनुसार आज रात पास के ही बोर पर लगे 3 एचपी का मोटर को भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई चोरों के आतंक से अब ठेकेदार को काफी नुकसान हुआ है चोरों के इस कारनामे के कारण अब महुआ टिकरापारा में नल जल ठप हो गया है इस संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ एके सिंह के द्वारा बताया गया कि जमगला में आए दिन नल जल योजना के तहत कराया जा रहा काम पर चोरों का आतंक बना रहता है जहां पीएचई विभाग के ठेकेदार पद्धति से बनाई जा रही कार्यों को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की जा रही है वही आज 3 एचपी का मोटर चोरी होने का जानकारी प्राप्त हुई है इस प्रकार से अज्ञात चोरों के आतंक के कारण अब नल जल का संचालन करना बड़ी मुश्किल से हो रहा है वही इस संबंध में ठेकेदार के द्वारा बताया गया कि आए दिन कार्यों पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं कार्य करना जमगला में काफी दिक्कत सा हो गया है पूर्व में हुई घटना की जानकारी नजदीकी थाना को दिया जा चुका है तथा आज हुई 3hp मोटर की चोरी की जानकारी संबंधित थाना को दिया जाएगा तथा प्रशासन से हमारी मांग है कि संबंधित अज्ञात चोर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर कार्यों को सुचारू रूप संचालित करने हेतु सहयोग प्रदान करें !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button