खेलब्रेकिंग न्यूज़

भारत VS साउथ अफ्रीका:अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन, मिलर-पर्नेल क्रीज पर; एडेन मार्करम 79 रन बनाकर आउट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 44 ओवर के बाद स्कोर 245/5 है। डेविड मिलर और पर्नेल क्रीज पर मौजूद हैं।

  • तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। डिकॉक ने 8 बॉल में 5 रन बनाए।
  • अपना पहला वनडे मैच खेल रहे शाहबाज अहमद ने यानेमन मलान को आउट कर अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने मलान को 10 ओवर की पांचवीं बॉल पर LBW आउट किया।
  • मोहम्मद सिराज ने 129 बॉल में 129 रन की साझेदारी कर चुके मार्करम और रीजा हेन्ड्रिक्स की जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने हेन्ड्रिक्स को 74 रन पर आउट किया।
  • मार्करम ने दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 7 चौका 1 छक्का निकला। वाशिंगटन सुंदर ने मार्करम का विकेट लिया।
  • मार्करम और हेन्ड्रिक्स के बीच 129 बॉल में 129 रन की साझेदारी हुई।

  • क्विंटन डिकॉक को आउट करने के बाद जश्न मनाते मोहम्मद सिराज।

  • शाहबाज अहमद की बॉल पर आउट होने के बाद पवेलियन जाते यानेमन मलान।

  • दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए गए हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से टेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button