Rajasthan News झुंझुनू जिले कि उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी ख़बर मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को बर्खास्त करने चार दिन बाद उनके समर्थक नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी को निलंबित कर दिया गया

रिपोर्टर गोपाल सिंह जयपुर राजस्थान
उन पर बागवान की भर्ती के मामले में पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने का आरोप था जानकारी के अनुसार कुछ पार्षद ने डीएलबी निदेशक को पत्र लिखकर नगर पालिका में 2022 में नियम विरुद्ध भ्रष्टाचार करके चार बागवानों की अनियमित भर्ती करने का आरोप लगाया था इस मामले की निदेशालय स्तर पर जांच कर के जिन चार जनों को नियुक्ति दी वो रिस्तेदारो में ही है भर्ती में नियमों का पालना नहीं की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार सैनी को सुनवाई का अवसर देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया जबाब नहीं दे पाये जबाब नहीं मिलने पर निलंबित किया गया है डीएलबी डायरेक्टर हदेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम 2009 को धारा 39 के तहत कर्तव्य के निर्वहन व पद के दुरुपयोग किया गया राज्य सरकार ने प्रकरण की न्यायिक जांच करवाने का निर्णय लिया गया चेयरमैन रामनिवास सैनी द्वारा न्यायिक जांच को प्रभावित किए जाने की सम्भावना है इसलिए सदस्य व अध्यक्ष पद से तुरंत प्रभाव से हटाया गया है रामनिवास सैनी को भाजपा ने दो बार मौका दिया था 1998 व2003को लेकिन जीत हासिल नहीं हुई इस बार मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के प्रयास से उदयपुर वाटी नगर पालिका का चेयरमैन बनाया गया था लेकिन भ्रष्टचार करने से हटाया गया है
Subscribe to my channel