बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News पुलिस ने चार अभियुक्तों को 2 लाख 90 हजार के जेवरात 4 मोबाइल और एक पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज पुलिस ने बड़े चोर गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। टाउन थाना क्षेत्र के सालकी, टेंगरमारी और गाछपाड़ा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को 2 लाख 90 हजार के जेवरात 4 मोबाइल और एक पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ इनाम उल हक मेंगनू के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में गठित SIT ने इस मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस इन अपराधियों को दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिनमें जुनैद (बंगड़ा बस्ती), अजमल (फुलबन), रवि कर्मकार और विश्वजीत कर्मकार (भांट टोली) शामिल है। दिलचस्प बात ये है कि इन अपराधियों के पास से एक रजिस्टर भी मिला है। जिनमें सभी तरह का लेखाजोखा अंकित है। किशनगंज पुलिस की 12 सदस्यीय विशेष टीम में डीएसपी गौतम कुमार, एसएचओ सुमन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश, शिव कुमार प्रसाद, राकेश कुमार, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, रवि शंकर कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार यादव, मनीष कुमार, इरफान हुसैन शामिल हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button