छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शिशुपाल पर्वत के झरने पास युवक कि लाश मिलने से इलाके में सनसनी. हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम में होगा खुलासा.

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

महासमुंद 26 जुलाई 2023/ जिले के सरायपाली क्षेत्र में शिशुपाल पर्वत के झरने पास कल एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बलोदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सराईपाली से 30 किमी दूर शिशुपाल पर्वत में इन दिनों घोड़ाधार जलप्रपात के रूप में करीब 1100 फीट नीचे गिरता है। बारिश के दिनों में यहाँ पर्यटकों की भारी तादाद में भीड़ होती है। पुलिस को सूचना मिली की शिशुपाल पर्वत के पास किसी युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने बताया कि लाश दो-तीन दिन पुरानी है। वहीं पास ही झाड़ियों में एक बाइक भी बरामद की गई। उन्होंने यह भी बताया या कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक के शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं। आपकों बता दें कि कुछ ही दिन पूर्व इसी पर्वत पर एक युवक की जान सेल्फी लेने के चक्कर में चले गए। शिशुपाल पर्वत में पिकनिक मनाने गए कंचनपुर निवासी इंद्रसेन पटेल पहाड़ के उपर झरने के किनारे सेल्फी लेने गया, जहां उसका पैर पानी में फिसल गया और 1 हजार मीटर चट्टानों से टकराते हुए निचे गिरा जहां युवक कि दर्दनाक मौत हो गया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button