Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू ग्राम बांसा फतेहपुरा भोपलावतो धोली वालो की ढाणी से मोरीजा सुल्तानपुरा लिक रोड का कार्य आज विधायक रामलाल शर्मा ने शुभारंभ किया। इस दोरान विधायक शर्मा जेसीबी चलाते हुए नज़र आये। उक्त सड़क की लंबाई 900 मीटर और लागत 22 लाख 40 हजार रुपए है। उक्त सड़क के निर्माण से ग्राम फतेहपुरा के वार्ड नंबर 4 में रहने वालो को चौमू, मोरीजा, बंदोल जाने का सीधा बायपास का रास्ता मिलेगा।इस मोके पर ग्रामवासियों ने विधायक रामलाल शर्मा का आभार प्रकट किया। इस मोके पर पंचायत समिति सदस्य वार्ड न 20 संतोष मुकेश शर्मा, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच रामावतार अग्रवाल, लालाराम सुल्तानपुरा वाले, सीताराम रेवाड़िया, गोपाल भोपलावत, गोपाल धोलीवाल, बाबूलाल पुजारी, गोपाल बोहरा, बाबूलाल भोपलावत, राजू रेवाड़िया सहित अन्य ग्रामीण वासी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel