ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News आज फिर एक कदम मानवता की ओर ग्रुप..के सदस्य सुमित गुमानपुरा ने रक्तदान कर बचाई जान

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई दौसा राजस्थान

महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर में भर्ती मरीज विष्णु शर्मा निवासी कोटा जिनकी प्लेटलेट्स मात्र 18000 ही रह गई थी। मरीज ब्लड कैंसर से पीड़ित है। मरीज के रक्तस्राव होने लगा। तो मरीज के परिजन घबरा गए। उनको दिनभर प्रयास करने के बाद भी कोई प्लेटलेट्स का डोनर नहीं मिला । फिर उनका संपर्क एक कदम मानवता की ओर ग्रुप के अजय घूमना से हुआ । अजय घूमना ने तुरंत केश वेरिफाई किया और अपने ग्रुप के सदस्य सुमित गुमानपुरा को मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान करने भेजा। सुमित अपने गांव गुमानपुरा (दौसा) से अपने निजी खर्चे से मोनार्क ब्लड बैंक,जयपुर पहुंचा और अंजान मरीज के लिए प्लेटलेट्स दान किया। सुमित का ये 25 वा रक्तदान है। रक्तदान के समय ऋषिकेश मीना,शिव सिंह घूमना,चेतन घनावत, ईल्मा खान, नीरज घूमना आदि मौजूद रहे ।मरीज के परिजनों ने अजय घूमना और उनकी टीम के सभी सदस्यों का आभार जताया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button