छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 जुलाई को परीक्षा केन्द्र संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम घोषित कर मेरिट सूची का जारी कर दी गई है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी परीक्षार्थी/पालक को आपत्ति हो तो वह 28 जुलाई 2023 तक लिखित में दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर में कार्यालयीन समय शाम 5.30 तक कर सकते हैं। मेरिट सूची का अवलोकन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर/सक्ती, प्राचार्य संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द विकासखण्ड सक्ती एवं जिला जांजगीर-चाम्पा की वेबसाइट में किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button