ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मांगे न माने जाने से आक्रोशित नर्सेज का धरना जारी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतव्यापी आह्वान पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति बाड़मेर के बैनर तले गत आठ दिनों से चल रहे चरणबद्ध आंदोलन को विस्तारित करते हुए अधिकतम नर्सेज की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक नर्सेज को आंदोलन से जोड़ने के लिए धरना कार्यक्रम ब्लॉक लेवल पर ले जाने के निर्णय की कड़ी में आज मंगलवार को सीएचसी बायतु मुख्यालय पर 11 बजे से 4 बजे तक धरना दिया गया। जिला संयोजक मामराज बिश्नोई व चेनाराम ने बताया कि राज्य की नर्सेज विगत 4 साल से अपनी जायज मांगों व वाजिब हकों के संघर्षरत है। इन चार वर्षों की अवधि में सरकार ने कई दौर की वार्ताओं के बाद कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं दिया। इन परिस्थितियों में आक्रोशित नर्सेज ने राज्य भर के 33 जिलों में 18 जुलाई 2023 से जिला अस्पताल अथवा मेडिकल कालेज अस्पतालों पर अनिश्चितकालीन धरनें शुरू किये जो अब 8 वें दिन ब्लॉक लेवल तक पहुंचकर अनवरत जारी है। बायतु उपखंड मुख्यालय पर स्थित सीएचसी के आगे आज 11:00 बजे शुरू हुए धरनें में ब्लॉक के विभिन्न पीएचसी, उप स्वास्थ्य केदो से पहुंचे नर्सेज ने दोपहर को अपने प्रतिनिधिमंडल के मार्फत उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।और नारेबाजी की।आज के धरनें में हक्काराम,नंदराम, जितेंद्र कंवर, राकेश, देवेंद्र, भंवरलाल, मघाराम मूढ़,मघाराम धतरवाल,खेमाराम, कमला , विनोद, संजयसिंह, शांति, खम्मा, नरेश बेनीवाल सहित कई नर्सेज ने धरना में अपनी उपस्थिति दी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button