Uttar Pradesh News भैंस द्वारा धान की फसल चराने के विवाद मे हुयी मारपीट,सात लोंगों पर केस दर्ज

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा : थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम इकनिया मांझा पसका निवासिनी माया लोनिया पत्नी संतोषी लोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भैंस द्वारा धान की फसल चराने के विवाद को लेकर विपक्षीगण पीड़ित महिला के घर चढ़कर आए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गाली गलौज देकर लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचा पीड़ित महिला का देवर सनेही पुत्र मेवालाल की भी विपक्षीगणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मंगल लोनिया,रामनारायन लोनिया पुत्रगण सम्मय लोनिया अंकित लोनिया पुत्र रामनारायन लोनिया के खिलाफ मारपीट की धारा 323/ 504/ 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पसका इकनिया मांझा निवासी रामनारायन लोनिया की तहरीर पर सनेही लोनिया, संतोषी लोनिया,मोहन लोनिया व उधौव के खिलाफ मारपीट की विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह को सौंप दी गई है।



Subscribe to my channel