ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1.01 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का शातिर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ₹1,01,02,000 की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज उर्फ गुड्डू पुत्र सलीम, निवासी मोहल्ला असरफ अली, कस्बा एवं थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें फर्जी निवेश योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देता था और करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम देता था। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि में से ₹23 लाख फ्रीज कर दिए हैं तथा यह राशि पीड़ित के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button