ब्रेकिंग न्यूज़
देवपुर में भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दोनों पैर टूटे; तीन युवतियां गंभीर घायल

नगरी-सिहावा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक युवती का घुटना गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त, घायलों को नगरी सिविल अस्पताल भेजा गया
नगरी। नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर देवपुर के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती के घुटने में गंभीर चोट आई है। दो अन्य युवतियां भी घायल बताई जा रही हैं।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नगरी की ओर से आ रही अर्टिगा कार (क्रमांक CG 05 AT 2983) ने सिहावा की ओर जा रही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 05 AC 6662) को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर चालक सहित तीन युवतियां सवार थीं। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार सड़क पर जा गिरे।



Subscribe to my channel