Rajasthan News क्षेत्र की पहली आईएएस बेटी आयुषी का उपखंड कार्यालय में किया सम्मान,
प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि धार्मिक व्यापार संगठन प्रतिनिधि रहे मौजूद

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान
झालावाड़ : जिले के गंगधार उपखंड कार्यालय में मंगलवार को गंगधार उपखंड के डग कस्बे से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर बालिका आईएएस आयुषी का उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा, तहसीलदार सुनील जंगम,पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पर एक सादे समारोह में सर्व प्रथम उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा, तहसीलदार सुनील जंगम, नायब तहसीलदार मोहनलाल द्वारा डग निवासी आयुषी पुत्री अजीत जैन को श्री फल स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मौजूद गणमान्य जन, जनप्रतिनिधि, व्यापार संघ अध्यक्ष व्यापारी सामाजिक संगठन के लोगो द्वारा बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही उपखंड अधिकारी द्वारा उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने उपखंड क्षेत्र में युवाओं को पढ़ाई कर लक्ष्य निर्धारित करने के लिये प्रेरित करने को कहा की जब भी वह फ्री रहे विद्यालयो में अपना अनुभव साझा करे। आयुषी के भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने के बाद से ही परिवार के अलावा क्षेत्र में खुशी का माहोल है।
इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी शंकर,कानूनगो गणेश चिरौलिया, राकेश मीणा, क्यासरा कायावर्णेश्वर महादेव प्रबंधन मंदिर समिति के शम्भु पोरवाल, ललित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अजीत जैन, सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी,खाद्य एवं किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन जैन, अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष मनोहर जैन, प्रयास ग्रुप की गुणमाला पिचोलिया, पिंकी डोसी, सुदर्शन जैन, मुकेश पोरवाल, संजय जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर आयुषी जैन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया वह युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना ज्यादा कठिन कार्य नहीं है यदि विद्यार्थी युवा मन में सोच कर एक लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल करना चाहे तो वह सफलता जरूर प्राप्त करते हैं।
Subscribe to my channel