Chhattisgarh News हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में कविता का चयन

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय से बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की छात्रा कविता पांडे का चयन हुआ है कार्यक्रम में लगभग 17 राज्यों से 200 स्वयंसेवकों व 15 कार्यक्रम अधिकारियों के साथ दिनांक 18 जुलाई से 24 जुलाई तक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम रेवाऱी हरियाणा की इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रांगण में संपन्न होना है। कविता पांडे शुरुआत से ही प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में दो बार महाविद्यालय की ओर से राज्य में प्रतिनिधित्व कर चुकी है, और साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। कविता ने महाविद्यालय के खेलकूद में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है इनकी सक्रिय योगदानों के कारण विश्व विद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की सदस्य भी हैं। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से आर.के. पांडे के प्रतिनिधित्व में 4 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिसमें श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के साथ-साथ संत गुरु गहिरा विश्वविद्यालय से स्वयंसेवक भी शामिल हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के द्वारा भाषण, पेंटिंग, स्लोगन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण पर युवा संवाद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा राज्य की संस्कृति का आदान-प्रदान करते हुए आयोजन मे भाग ले रहें है। राष्ट्रीय एकता शिविर में जांजगीर जिला से श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल से कुमारी कविता पांडे का चयन होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। कविता को नीता बाजपेयी राज्य कार्यक्रम अधिकारी,कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ सुशील कुमार एक्का जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला जांजगीर चांपा बी.पी.पटेल महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. जे.के जैन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तृप्ति शुक्ला, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर अरविंद मिरी व समस्त सहायक प्राध्यापकों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर शिविर की सफलता की कामना की है।




Subscribe to my channel