उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शिव शक्ति महिला मंडल ने लगातार 22वें दिन किया रुद्राभिषेक

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

श्रावण मास भर 59 दिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है रुद्राभिषेक कार्यक्रम

सोनभद्र रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन से शुरू रुद्राभिषेक कार्यक्रम मंगलवार को लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रावण मास भर लगातार 59 दिन तक चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी ,महुआ बाबा की धर्मपत्नी अमरावती, पूजा रामनगर, गुड़िया मोदनवाल रामगढ़, राकेश केसरी की धर्मपत्नी राधिका रामगढ़, शिवानी मौर्य कसारी, परमानंद महाराज, सुखराम जी महाराज, पवन गुप्ता, रिंकी गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से मंगलवार को 22वें दिन मंगलवार को दूध, गंगाजल, मधु, दही, शक्कर से 11 लोगों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास भर प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button