ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News चंद्रकेश्वर तट सलामतपुरा से विजेश्वर महादेव बिजवाड़ तक निकाली भव्य कावड़ यात्रा

रिपोर्टर जितेंद्र सिंगी देवास मध्य प्रदेश
सोमवार सुबह ग्राम सलामतपुरा से निर्मल गोमलाडू मित्र मंडल द्बारा चंद्रकेश्वर तट से बडी धूमधाम से विजेश्वर महादेव मंदिर,बिजवाड तक कावड़ यात्रा निकाली गई। चंद्रकेश्वर के तट से कावड़ यात्रा शुरू की गई। जो कांटाफोड बांध बधावा सुन्द्रेल से होते हुऐ कावड यात्रा विजेश्वर महादेव बिजवाड़ पहुंची। यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया। कावड़ यात्रा में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए बिजवाड़ पहुंचकर कावड़ यात्र विजेश्वर महादेव पर जल से अभिषेक किया!

Subscribe to my channel