छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News एक सप्ताह के अंदर नहीं मिला राशन तो करेंगे आंदोलन – गोपाल सिन्हा

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

अंबिकापुर विधानसभा के ब्लॉक उदयपुर के ग्राम पेंडराखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में विगत 4 माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन का वितरण नहीं किया गया।इस गंभीर विषय को लेकर आज 40 की संख्या में ग्राम वासियों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन दिया। गोपाल सिन्हा ने बताया की ग्राम पेंडरखी के आश्रित ग्राम पहाड़ कोरजा में आज 4माह से ग्रामवासियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत राशन नहीं दिया जा रहा है जो की बहुत ही शर्मनाक एवं गंभीर विषय है। खाद्यान वितरण न होने की वजह से ग्रामवासी परेशान है।आज पहाड़ कोरजा के ग्रामवासियों के साथ जिला खाद्य अधिकारी से मिलने आए है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button