Uttar Pradesh News शाखा नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष राजीव यादव महामंत्री अनिल वाजपेयी ने नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारियों की माँगौ के संबंध में अधिशाषी अधिकारी श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी को मांग पत्र दिया ।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
इटावा : आज 24/7/2023 को राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष राजीव यादव महामंत्री अनिल वाजपेयी ने नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारियों की माँगौ के संबंध में अधिशाषी अधिकारी श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी को मांग पत्र दिया ।
मांगो का विवरण निम्नवत है
1- पालिका के स्थाई कर्मचारियों के मेडिकल के विलों का भुगतान शीघ्र करवाया जाए।
2- डी.ए. की किस्त के एरियर का भुगतान माह जुलाई 2022 से सितम्बर 2022 तक एवं जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक का कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में शीध्र जमा करवाया जाय।
3- कर्मचारियों संघ के कक्ष सं०- 27 में लाइट की फिटिंग व गेट का दरवाजा सही करवाया जाय।
4- पालिका कर्मचारी संघ राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिषद इटावा के पदाधिकारियों के साथ शासनादेश के अनुसार में प्रतिमाह वार्ता की जाय।
5- पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का माह जून 2023 का वेतन शीघ्र दिलवाया जाय।
भवदीय
( राजीव यादव) (अनिल वाजपेयी)
शाखा अध्यक्ष शाखा महामंत्री


Subscribe to my channel