छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News केएसके महानदी पावर प्रोजेक्ट में ठेका श्रमिक की कार्य के दौरान गिरने से मृत।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा 24 जुलाई को केएसके महानदी पावर प्रोजेक्ट में काम के दौरान ठेका श्रमिक का मृत्यु होना पाया गया मृतक का नाम विशाल राठौर पिता वीरेंद्र राठौर उम्र 23 वर्ष साकिन नरियारा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का निवासी होना पाया गया है जो कि कार्य के दौरान में उपस्थित था। हादसा उस वक्त घटित हुई 3:30 को ठेका श्रमिक अपने कार्य के दौरान कार्य कर रहा था 10 फीट ऊंची भवन से गिरकर मृत हो गया कंपनी अंदर ही मृत हो चुका था जिसे आनन-फानन में बिलासपुर सिम्स में किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विशाल राठौर एक ठेका कंपनी के अधीन में काम करता था हर्ष कंस्ट्रक्शंस के अधीन में जहां पर ठेका श्रमिक के रूप में कार्य करता था कार्य के दौरान में हुआ ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गया। यह की कार के दौरान मृत हो जाने पर कंपनी अधिनियम के अंतर्गत मृतक परिवार को मुआवजा राशि का प्रावधान रहता है जोकि 2000000 से ₹4000000 तक का प्रावधान रहता है अगर कंपनी अधिनियम के अंतर्गत उक्त मुआवजा राशि नहीं दी जाएगी तो मृतक के परिजन द्वारा आंदोलन की संकेत दे दी है अगर कंपनी मजदूर हित में कार्य नहीं करती है तो उग्र आंदोलन भी किए जाने की संभावना है। कंपनी में सुरक्षा मानकों का कंपनी प्रबंधन द्वारा मुहैया भी नहीं कराया जाता है जिसकी वजह से बड़ी बड़ी घटनाएं घट जाती है इससे जनाक्रोश विद्यमान रहता है हर हमेशा। विडंबना यह है कि जितनी भी निजी कंपनियां संचालित है उन कंपनी वालों के पास में निजी हॉस्पिटल ही नहीं है जिससे आहात व्यक्ति प्राथमिक उपचार हेतु इलाज करा सके इसके लिए बिलासपुर के ऊपर निर्भर रहती है कंपनी जिसकी वजह से बड़ी बड़ी घटनाएं मौत में तब्दील होती जा रही है। जनप्रतिनिधि द्वारा कंपनी अधिनियम के अंतर्गत हॉस्पिटल मुहैया कराने के लिए कंपनी प्रबंधन को आदेशित ही नहीं करती जिसकी वजह से घटनाएं होती जा रही है न जाने इतने श्रमिक कार्य के दौरान में खत्म हुए हैं उनको प्राथमिक उपचार हेतु बिलासपुर ही रिफर गए किया गया जिसकी वजह से मौत के मुंह में समा गए कोई भी ठेका श्रमिक सही सलामत अपने कार्य के दौरान उपस्थित नहीं हुआ है । इसी तरह से कंपनी की मेन गेट के पास भी रोड डिवाइडर भी नहीं रहता है जिसकी वजह से बड़ी बड़ी घटनाएं घटने की संभावना बनी रहती है। शासन-प्रशासन इस संबंध में आंख मूंदकर बैठी रहती है देखते रहती है मगर कंपनी के विरुद्ध में शासन प्रशासन कुछ कार्यवाही नहीं करती जिससे अप्रिय घटना घट जाती है इसलिए कि कंपनी प्रबंधन द्वारा शासन प्रशासन के नुमाइंदों को कमीशन के आधार पर बांध कर रखी रहती है जिससे बड़ी-बड़ी घटनाएं घट जाती है जिसको शासन प्रशासन द्वारा भी हस्तक्षेप नहीं किया जाता कंपनी के विरुद्ध में।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button