Chhattisgarh News चंदेल बोले- मेयर की नहीं सुनते CM:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- राज्य में चल रहा कमीशन और करप्शन का खेल, स्मार्ट सिटी की पोल खोली

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
नारायण चंदेल ने सरकार को घेरा, कहा- बिलासपुर से बस्तर तक रेत माफिया सक्रिय। बिलासपुर में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस की राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिलासपुर से लेकर बस्तर तक रेत माफिया सक्रिय हैं, जिसमें सत्ता पक्ष कांग्रेस के लोग हैं। विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद भी सरकार मौन है। क्योंकि, उन्हें सरकार का संरक्षण है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए बिलासपुर के विकास के लिए पैसे दिए। लेकिन, इसमें भी कमीशन और करप्शन का खेल चल रहा है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि यहां के मेयर कहते हैं कि उनकी मुख्यमंत्री भी नहीं सुनते, तो ऐसे में जनता की सुनवाई कैसे होगी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश नेतृत्व अब हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत सोमवार को बिलासपुर के नेहरू चौक में अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन और स्मार्ट सिटी के दुरुपयोग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा नेता शामिल हुए। स्मार्ट सिटी फंड के दुरुपयोग और स्थानीय समस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन। विधानसभा में उठाया मुद्दा फिर भी मौन है सरकार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि रेत माफिया अरपा ही नहीं प्रदेश भर में अवैध उत्खनन कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस के लोग शामिल हैं। अरपा नदी में जगह-जगह कुएं बन गए हैं, जिसमें कुछ दिन पहले डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, चाहे वह कोई भी हो गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। कांग्रेस नेता रेत से तेल नि�




Subscribe to my channel