Uttar Pradesh News मुक्त कराए 12 करोड की 65 एकड़ जमीन

रिपोर्टर जय प्रकाश अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ जिला प्रशासन ने गवाना तहसील के नगला पदम में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में बड़ी कार्रवाई की है 16 साल बाद 12 करोड़ की कीमत की करीब 65 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त करा दी है सोमवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह व अन्य प्रशासनिक अफसरों के साथ इस जमीन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने भविष्य में इन जमीन का सर्वजनिक परियोजनाओं के लिए सदुपयोग करने के निर्देश दिए एक ही स्थान पर इतने बड़े क्षेत्रफल में सरकारी जमीन एकत्रित करना बड़ी कामयाबी है निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डीएम को बताया कि नगला पदम में 1997 में पट्टे आवंटित किए थे लेकिन अधिकतर आवंटी अपात्र थे ऐसे में कुछ लोगों ने इस को लेकर शिकायत की 2007 में तत्कालीन डीएम ने इन पट्टों को निरस्त करने का आदेश कर दिया इसके बाद कुछ लोग उच्च न्यायालय में गए लेकिन वहां से राहत नहीं मिली लेकिन पट्टा नत्थीकरण के बाद भी यह लोग कब्जा जमाए हुए थे ऐसे में पिछले दिनों अभियान चलाकर इस जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एक ही स्थान पर इतनी भूमि उपलब्ध होना बड़ी बात है


Subscribe to my channel