ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News श्रावण के पावन माह बाबा भोले शंकर केदारेश्वर मे जलाभिषेक ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

सैलाना तहसील अन्तर्गत जलाभिषेक को लेकर महिला एवम् पुरुषों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सावन के इस पावन महीने में बाबा केदारेश्वर धाम शिवभक्त दूर-दूर से कावड़ लेकर जलाभिषेक के लिए पधारें।
सावन माह में जल चढ़ाने का अपना एक अलग ही विशेष महत्व है। कहा जाता है की,बस इसी पर विश्वास करके श्रद्धा और भक्ति के साथ कई भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। सावन सोमवार पावन अवसर पर रतलाम के नया गांव व जिले निकट बसे मुख्य मंत्री के प्रिय ग्राम पलसोड़ा के समस्त समाज बिना किसी भेदभाव से धर्म प्रेमी जनता महिलाएं पुरुषों ने बाबा महाकाल भजन गाते हुये , पैदल चलकर कंधे पर कावड़ उठाए हर हर महादेव की गूंज के साथ यात्रा निकाली गई। ज़िले से कई यात्री भक्तगण बैंड बाजे डिजे धुन तथा ढोल की थाप पर भजनों और आरती की ताल पर झूमते नजर आए। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओ को फरियाली प्रसाद, चाय नाश्ता दिया गया।
अम्बर जाट परिवार तथा समर्थकों ने प्रति वर्ष अनुसार धर्म प्रेमी जनता का कई स्थानों एवम् फार्म हाउस से कावड़ियाओं को हारफुल भेंट कर पुष्पवृष्टि कि गई । केदारेश्वर मंदिर स्थित शिवालय श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मन्दिर पंडित ने बताया कि श्रावण माह में सोमवार को भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर लगातार यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है । और जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता है। साथ ही घर में धन धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है । अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है । सावन में भोलेनाथ को जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत करने से महादेव भक्तों की सभी समस्याओं को दूर करते हैं ।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button