Uttar Pradesh News भैंस चराने के विवाद में किसान को पीट कर मार डाला

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
कछौना, हरदोई खेत में भैंस चराने से मना करने पर युवक ने किसान को पीट पीट कर मार डाला | शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान और उनके भाई मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हत्यारोपी फरार हो गया | एएसपी पूर्वी नृपेंद्र, सीओ बघौली विकास जायसवाल ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की | क्षेत्र के बेरुआ गांव के प्यारे लाल खेती-बाड़ी करते हैं | उनके बड़े भाई मोहन लाल ने बताया कि लखनऊ के धर्मराज के खेत पर सोमवार को भाई प्यारेलाल मजदूरी कर रहे थे | पड़ोस में प्यारेलाल का खेत है, जिसमें धान की फसल लगी है | गांव के पिंटू खेत में भैंस चरा रहा था, जिसका प्यारेलाल ने विरोध किया और जिस पर धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा | जिस पर पिंटू ने प्यारेलाल को लाठी से पीटना शुरू कर दिया | पिंटू ने प्यारेलाल के प्राइवेट पार्ट में पैर मार दिया, जिसमे प्यारेलाल की मौत हो गई | किसान नागेंद्र, हौसला सिंह, पप्पू और जब वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपित पिंटू वहां से फरार हो गया | सीओ बघौली विकास जायसवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं | पोस्टमार्टम कराया जाएगा और तहरीर पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी |


Subscribe to my channel