उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अनोखा वृक्ष भंडारा, प्रहलाद की नगरी में बांटे गए 850 पौधे

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई  संकल्प 1000 टीम के तत्वावधान में डीएम चौराहा पर वृक्ष भंडारा हुआ, इसमें 850 से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण किया गया | जनपद में इस तरह के हुए पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार शुक्ला ने कहा कि पौधारोपण से अनेकों समस्याओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट एवं अत्यधिक गर्मी जैसी कई दिक्कतों का निदान हो सकता है | प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए | समाजसेवी अभय शंकर गौड़, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व डीजीसी सिविल अविनाश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने पौधों का पूजन किया | राहगीरों एवं अन्य को पौधा वितरित करते हुए सभी ने संकल्प 1000 की इस अनूठी मुहिम की सराहना की | आयोजकों ने कहा कि वृक्ष भंडारे में अनेकों लोग पौधे ले जाते हैं, जिन्हें वे अपने घर के आस-पास रोपित कर स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करते हैं | इस वृक्ष भंडारे में सभी से पौधों की सुरक्षा से संबंधित संकल्प पत्र भी भरवाया गया | शिक्षक एवं संयोजक श्याम जी गुप्ता ने बताया कि प्रकृति से हमें सभी वस्तुएं मिलती हैं, प्राण वायु भी हमें पौधों से ही मिलती है | इसीलिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए व उस को संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए | बरगद, नीम, कंजी, पकरी, गोल्ड मोहर, करौंदा, नींबू, शीशम, अर्जुन, अमरूद, आम, बेल, तुलसी एवं सहजन सहित कई प्रजातियों के छायादार तथा फलदार पौधे वितरित किए गए | अवध बिहारी मिश्रा, राजवर्धन श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, जितेश दीक्षित, अमिताभ शुक्ल, डॉ राजेश तिवारी, कुलदीप द्विवेदी, गौरव भदौरिया, अखिलेश गुप्ता, अमित शुक्ला, श्रवण मिश्र, दानिश किरमानी, गौरव श्रीवास्तव, विनीत गुप्ता, अजीत शुक्ला आदि मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button