उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News टीचर ने की कक्षा तीन की छात्रा से अश्लीलता, अवसाद में मासूम ने छोड़ा स्कूल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

संडीला, हरदोई   जिले में संडीला विकासखंड में स्कूल टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है | यहां 1 प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के द्वारा कक्षा तीन की छात्रा से अश्लील हरकतें करने का खुलासा हुआ है | मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल टीचर को निलंबित कर दिया है | मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कछौना और खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी की संयुक्त टीम गठित की गई है | मिली जानकारी के अनुसार, संडीला विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया था | परिजनों से प्रधानाध्यापिका ने इसे लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि छात्रा बीमार रहती है | इसी दौरान परिजनों ने प्रधानाध्यापिका व अन्य जिम्मेदारों को बताया कि विद्यालय का सहायक अध्यापक अजीत कुमार चौरसिया छात्रा से अश्लील हरकतें करता रहा है | इसके कारण छात्र अवसाद में चली गई है | इसके साथ ही साथ स्कूल जाने से भी डरने लगी | पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी संडीला से रिपोर्ट मांगी | खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर सोमवार को ही इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को रिपोर्ट दी | रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई है | कहा गया है कि प्रधानाध्यापिका, विद्यालय के अन्य स्टाफ व अजीत चौरसिया ने खुद भी अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार की है | ऐसे में प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजे जाने की संस्तुति की गई है | बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की संस्कृति पर अजीत चौरसिया को निलंबित कर दिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button