उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News लोनी नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नं 54 में लगे गंदगी के ढेर

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

वैसे तो लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष मोहदय रंजीता धामा जी विकास कार्यो को लेकर बड़े-बड़े दावे करते है। लेकिन कही ना कही ये तस्वीर जो लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 54 कस्बा चौकी ग़ाज़ियाबाद मुख्य मार्ग की वो सफाई व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है। गर्मी की वजह से इस गन्दी के ढेर में सड़न हो जाती है जिसकी वजह से वायु प्रदूषण फैल रहा है और आस पास के लोगो मे गम्भीर बीमारी का होने का भय बना हुआ है। *सोचने वाली बात ये की ये कूड़े का ढेर मुख्य मार्ग के पास पड़ा हुआ जिस से करीब करीब सभी प्रशासनिक अधिकारी निकलते है क्या इन अधिकारियों कि नजर इस कूड़े ले ढेर पर नही पड़ती या अधिकारी द्वारा देखकर भी अनदेखा किया जाता है। जहां सरकार डेंगू बुखार मलेरिया टीबी आई फ्लू जैसे बीमारियों को गम्भीर लेकर इतनी सुविधा जनता के लिए दे रही है वही लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की अनदेखी उन बीमारियों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। शिकायत करने पर अधिकारि नही सुनते जनता की अब देखना यह है कि आखिर कब जाकर निजात मिल पाएगी जनता को इस कूड़े के ढेर से

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button