ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News विपक्ष के महागठबंधन का इंडिया नाम रद्द किए जाने की माँग:-

 रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा. सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने आज राष्ट्रपति जी और मुख्य चुनाव आयोग के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूँ । मेरा किसी राजनीतिक दलों से कोई लेना देना नहीं है । देशहित को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन सौंप रहा हूँ । गत दिवस कर्नाटक में 26 विपक्षी दलों की बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें इन लोगों ने सत्तारूढ़ दल के खिलाफ 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए महागठबंधन बनाया , जिसका नाम रखा इंडिया । जो कि गलत है । कल यदि यह गठबंधन टूटता है तो विदेशों से आर्थिक सहायता प्राप्त न्यूज चैनल खबर बनाएंगे कि इंडिया टूटा , गठबंधन चुनाव हारता है तो खबर बनेगी इंडिया हार गया । विपक्षी दल का कोई नेता शराब घोटाले , चारा घोटाले , भ्रष्टाचार में या बलात्कार में जेलें जाता हैं तब खबर बनेगी इंडिया शराब घोटाले में जेल में , या चारा घोटाले में या भ्रष्टाचार में या बलात्कार के जुर्म में जेल में । इससे पूरे विश्व में देश की बदनामी होगी । यह बदनामी 140 करोड़ देशवासियों की होगी । यह गठबंधन नहीं देश को बदनाम करने की साजिश प्रतीत हो रहा है । कोई भी गठबंधन का नाम देश के नाम पर नहीं होना चाहिए । हमारा देश किसी भी व्यक्ति , संगठन या पार्टी से बड़ा है । देश पहले है । कार्यवाही की माँग की ज्ञापन देते समय आधुनिक चिंतक हरशूल रघुवंशी , शिक्षाविद विशाल चवुत्रे ,राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू , कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,कलार समाज के प्रतिष्ठित सुजीत सूर्यवंशी , पवार समाज के प्रमुख हेमराज पवार , आई. टी. सेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े , साहू समाज के ओमप्रकाश साहू , टेलीकॉम सेक्टर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नितिन दोईफोड़े , युवा सेवा संघ के अश्विनी पटेल , सुभाष इंगले , अशोक कराडे ,ओमप्रकाश डहेरिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button