Rajasthan News जिला अस्पताल के एमसीएच सेंटर के आगे सांतवें दिन भी धरना जारी रखा।

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान
नर्सेज का मांगों को लेकर सातवेंं दिन धरना जारी, आंदोलन को किया विस्तारित बाड़मेर, राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की पालना में बाड़मेर जिले में भी राज्य सरकार की नर्सेज केडर की मांगों के प्रति उपेक्षा एवं उदासीन रवैयै के दृष्टिगत जिले भर से आक्रोशित नर्सेज का आज सातवें दिन भी थरना जारी रहा। सुबह 11 बजे शुरू हुये धरने में जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए नर्सिंग स्टाफ तथा मेडिकल कॉलेज के नर्सेज की उपस्थिति में दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्टर से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन व मांग पत्र सौंपकर सक्षम स्तरीय वार्ता आयोजित कर मांगपत्र के समाधान की पहल करने की अपील की। नर्सिंग कर्मियों ने वेतन विसंगति व केंद्र के समान भत्तों सहित अपनी अन्य जायज मांगों के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच सेंटर के आगे सांतवें दिन भी धरना जारी रखा। जिला नर्सेज संघर्ष समिति के संयोजक मामराज विश्नोई,अचलाराम बेनीवाल, मंगलाराम बिश्नोई, तुलसाराम चौधरी व किरणलता वैष्णव ने बताया कि अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 7 दिन से अनवरत धरने पर बैठे नर्सेज की अपेक्षा है
कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख रखते हुए समाधान करें अन्यथा नर्सेज को मजबूरन आंदोलन को उग्र करने पर विवश होना पड़ेगा। नर्सिंग कर्मियों ने आज धरना स्थल पर शंकर भवानी, कालूराम माली, मोहनलाल कोड़ेचा, उगराराम चौधरी, पवन गोयल, महेश सोनी, हेमलता गोयल, चंद्रकला गहलोत, चेनाराम, हक्कारम,भंवरसिंह, संजयसिंह सोढ़ा, गणेशमल खत्री, सुभाष सोनी,नंदराम,तथा किशनलाल गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताते हुए बताया कि हम पिछले 7 दिन से प्रांत भर के सभी जिलों में धरना दे रहे हैं लेकिन आज तक सरकार की ओर से बड़े एवं सक्षम स्तर से वार्ता की कोई पहल नहीं होने से नर्सिंगकर्मी आक्रोशित है। जिसके दृष्टिगत आज धरने में मौजूद नर्सेज ने जल्द समाधान नहीं होते देख चरणबद्ध आंदोलन को विस्तार देने एवं अधिक से अधिक नर्सेज की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नर्सेज की लामबंदी के लिए धरनों को कल से ब्लॉक लेवल पर ले जाने का निर्णय लेते हुए तीन-तीन दिन प्रत्येक ब्लॉक पर धरने जारी रखने तथा कल से बायतु ब्लॉक पर धरना अनवरत जारी रहेगा।
Subscribe to my channel