ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सावन के तृतीय सोमवार पर अलसुबह से ही भक्तो की सिद्धनाथ के दर्शन की लगी कतार ।

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

देवास जिला के नगर नेमावर सावन के तृतीय सोमवार पर प्राचीन सिद्घनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में 3 बजे रात्रि से ही भस्म आरती दर्शन , जलाभिषेक किये जिसने हेतु भक्तों की लम्बी कतार लगना आरम्भ हो गई भगवान के कपाट 4 बजे खुले महन्त गजानन्दपुरी ने बाबा का नर्मदा जल से स्नान करा, भस्म लेपन कर प्रातः कालीन आरती की व भक्तो के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कराया भक्तो ने बाबा का जलाभिषेक , पूजा अर्चना कर आशीष लिया दोपहर 12 बजे बाबा रजत पात्र से अभिषेक कर मध्यान्त भोग अर्पण किया 4 बजे बाबा का मठ प्रांगण में बाबा का विशेष शाही श्रंगार कर चांदी की पालकी में बैठा कर महापूजन की । भक्तो ने बाबा सिद्घनाथ को चांदी की पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड, प्रयास चोक बाजार चौपाटी , मुख्य बाजार , गुजर मोहल्ला , पटेल पूरा , कृष्ण गली मार्ग से भ्रमण कसरते हुए मंदिर परिसर ले गए जहां पुनः बाबा की आरती कर प्रसादी के वितरण किया गया । पालकी का नगर में मिडिल परिसर के पास पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही बाजार चोक , गुर्जर मोहल्ला , कृष्ण गली में बाबा का पुष्पमाला नारियल , मिठाई प्रसादी अर्पण कर दिप से आरती उतारी ,शिव भक्त मृदङ्ग, करताल, से नृत्य कर शिव आराधना में लीन थे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button