ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाई जाए : निदेशक डॉ. जेके आभीर

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

कार्यशाला में बैंक अधिकारियों ने प्रोजेक्ट के माध्यम से ऑनलाईन पेमेंट की प्रक्रिया के बारे में दी जानकारी
पंचायत भवन में आयोजित हुई कार्यशाला

भिवानी, 24 जुुलाई। स्थानीय पंचायत भवन में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. जेके आभीर ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को गांव में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ऑनलाईन पेमेंट की प्रक्रिया के बारे में भी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. आभीर ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गांवों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए की राशि जारी की गई है। इस राशि का समय पर प्रयोग होना जरूरी है। इसके बाद ही अन्य विकास कार्यों के लिए राशि जारी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्य करवाने व पेमेंट की प्रक्रिया को बारीकी से समझें ताकि विकास कार्य करवाने में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने की सबसे बड़ी जिम्मेवारी ग्राम सचिव व जेई की होती है। पंचायतों द्वारा ग्राम दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों की डिमांड डाली जाती है। उन्होंने कहा कि मंजूर हुए कार्यों को जरूरत के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र शुरू करवाने का कार्य करें। विकास कार्यों में निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। पारदर्शिता के लिए सरकार ने ऑनलाईन सिस्टम लागू किया है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सरपंचों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनको विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दौरान सीईओ जिला परिषद मनोज दलाल और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रविन्द्र दलाल ने डॉ. आभीर का स्वागत किया और जिला में विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विकास एवं पंचायत विभाग के एसई राकेश गोयल, पंचायत राज विभाग के कार्यकारी अभियंता संभव जैन के अलावा जिलाभर से विकास एवं पंचायत विभाग से बीडीपीओ, एसईपीओ, एसडीओ, जेई, लेखाकार व ग्राम सचिव तथा संबंधित बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। बॉक्स कार्यशाला को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. आभीर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में एक से सात अगस्त तक स्वच्छ हरित पंचायत अभियान के तहत पौधा रोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में सात अगस्त को ग्राम पंचायत व पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य पौधा रोपण करेंगे, इसे एक पेड़ विश्वास का नाम दिया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button