IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News विधायक नैना चौटाला रविवार देर शाम जिला प्रधान व चेयरपर्सन आवास पर कार्यकर्ताओं से हुई रूबरू

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नायन में जेजेपी नेत्री सावित्री देवी के फार्म हाउस पर रविवार हरी चुनरी चौपाल की सफलता के बाद देर शाम विधायक नैना चौटाला नारनौल शहर में पहुंची। यहां पार्टी के जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा व नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। इस संबंध में जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस अवसर पर विधायक नैना चौटाला ने दोनों ही पार्टी नेताओं को कार्यक्रम की सफलता की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हर पार्टी की रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते है। कार्यकर्ताओं के बिना नेता या पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। डा. अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को सदैव अपने परिवार का सदस्य समझा है और उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे। अगर उन्हें जेल भी जाना पड़ा तो उसके पीछे भी कार्यकर्ताओं को रोजगार देना था। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 के तहत प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को दुष्यंत चौटाला समझें और जी-तोड़ मेहनत करें। सत्ता आने पर उनकी मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। जिला प्रधान की माता उषा देवी, पत्नी दीपेंद्र देवी, भाई डा. प्रदीप शर्मा-डा. रचना शर्मा से मिलकर नैना चौटाला ने परिवार का हाल-चाल जाना।
इसके बाद नैना चौटाला नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के आवास पर पहुंची और वहां उनके पति रघुवीर सैनी, बेटे जतिन व हिमांशु, ऋतु सैनी सहित परिजनों से मिली। इस मौके पर खादी बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, वरिष्ठ नेता कंवरसिंह यादव, अभिमन्यू राव, तेजप्रकाश एडवोकेट, सुविधा शास्त्री, सुलोचना ढिल्लो, अजय एडवोकेट, रामू चौधरी, हरफूल मैनेजर, बिशन ठेकेदार, सोनिया धनखड़, दीपक यादव व मोनिका श्योराण सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button