ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
Rajasthan News बाजोर ने स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार के परिवार के दुख में शामिल होकर उनसे एक बच्चे को गोद लेकर उसकी शिक्षा का पूरा खर्चा आजीवन देने का आश्वासन दिया

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर का एक सराहनीय कदम नीमकाथाना से दो बार के पूर्व विधायक श्रीमान प्रेम सिंह जी बाजोर ने स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार के परिवार के दुख में शामिल होकर उनसे एक बच्चे को गोद लेकर उसकी शिक्षा का पूरा खर्चा आजीवन देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा सीकर में हॉस्टल एवं स्कूल दोनों के खर्चे की जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लेता हूं और यह जिम्मेदारी मैं आजीवन निभाऊंगा और स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार की पत्नी को ₹21000 की आर्थिक सहायता भी की इस पुनीत कार्य के लिए नयावास ग्राम वासियों ने बाजोर साहब को तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद किया इस मौके पर नयाबास गांव के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश भाईडा अनेक ग्रामवासी मौजूद थे
Subscribe to my channel