Rajasthan News गांव 73 NP में नायक समाज की महापंचायत हुई संपन्न समाज की एकता को लेकर दिया नारा समाज की एकता ही हमारा नारा है गोगा देवी नायक अनूपगढ

रिपोटर गोपी बेनीवाल अनुपगढ़ राजस्थान
रायसिंहनगर के ग्राम 73 NP में नायक समाज की महापंचायत हुई संपन्न भारी संख्या में नायक समाज के साधु संत वह गणमान्य लोग मौजूद रहे आयोजित कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रिसपाल नायक ने सभी आए हुए गणमान्य व्यक्तियों के साथ समाज के महान संत लादू नाथ जी महाराज व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर महापंचायत की शुरुआत की इस मौके पर रिसपाल नायक ने कहा समाज को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाना चाहिए जिसके चलते ही पार्टियां नायक समाज को टिकट देंगे इसलिए समाज की एकता जरूरी है वहीं पूर्व विधायक सोहन लाल नायक ने कहा समाज एकजुट है और एकजुट रहेगा क्योंकि जब मैंने चुनाव लड़ा था तो मेरे समाज ने पूर्ण समर्थन देकर भारी संख्या में वोट दिए थे वही महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ने कहा समाज की महिलाओं और बच्चियों को भी आगे आना चाहिए वह क्षेत्र चाहे पढ़ाई का हो चाहे राजनीति हो समाज की महिलाओं को आगे आना चाहिए वही इस मौके पर समाज के महान संत मोती दास महाराज ने अपने समाज के जो साधु संत हैं
या अपने समाज की कुलदेवी शबरी भीलनी को भी समाज को याद करना चाहिए इस मौके पर ग्राम 73 NP में माता भीलनी का मंदिर की स्थापना जल्द ही की जाएगी जिसमें कृष्ण लावा ने ₹10000 मंदिर के लिए दान देने की घोषणा की और गोगा देवी नायक ने ₹50000 मंदिर के लिए दान देने की घोषणा की वहीं वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप नायक ने ₹5000 देने की घोषणा की इस मौके पर संत मोती दास जी ने 11 सो रुपए मंदिर के लिए दान स्वरूप दिए इस मौके पर नायक समाज के संत मंच पर आसीन संत मोती दास पूर्व विधायक सोहन लाल नायक कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक सदस्य महासचिव कांग्रेस शिमला नायक प्रधान प्रतिनिधि गोपाल डागला गढ़साना सरपंच मोटनदास नायक पंचम दास नायक भाजपा नेता श्री राम आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रिसपाल नायक समाज के तहसील अध्यक्ष हेतराम कड़वा दुलीचंद कड़वा किशन लाल जी लावा सुनील नायक जोतराम जी नायक लेख राम जी गढ़वा सूरतगढ़ से राकेश नायक रघुनायक लूणकरणसर से ओम प्रकाश नायक सचिन लावा भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष सुनील नायक व संभाग प्रभारी करण नायक राजस्थान महिला कांग्रेस महासचिव शिमला नायक प्रधान प्रतिनिधि गोपाल डागला !
Subscribe to my channel