Rajasthan News ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा विद्याधर नगर परशुराम भवन में आयोजित।

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान
राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा विद्याधर नगर परशुराम भवन में आयोजित प्रथम महिला प्रांतीय सम्मेलन में दौसा जिले की पदाधिकारियों ने लिया भाग प्रदेशभर से आई महिलाओं ने एक स्वर से संकल्प लिया की केंद्र सरकार व राज्य सरकार ईडब्ल्यूएस में 14 परसेंट आरक्षण लागू करने के साथ ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र का सरलीकरण करे, साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल आने वाले विधानसभा चुनाव में 10 % टिकिट ब्राह्मण महिलाओं को दें इस अवसर पर दौसा जिले की प्रतिनिधिमंडल ने दौसा जिले में सभी पार्टियों से दो दो टिकट समाज को देने की बात कही , ब्राह्मण समाज सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है अतः इस मौके पर एक स्वर से निर्णय लिया गया कि जो हमारा साथ देगा हम उसके साथ होंगे , इस अवसर पर दौसा जिला राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रदेश मंत्री सोनिका शर्मा , जिलाध्यक्ष अनिता बोहरा , दीपशिखा शर्मा , कुसुमलता शर्मा , चांदनी शर्मा , सीमा शर्मा , आशा शर्मा , रीना शर्मा द्वारा भीलवाड़ा विधायक गायत्री त्रिवेदी , जोधपुर विधायक सूर्यकांता व्यास , महिला प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ , प्रदेश अध्यक्ष केसरी चन्द शर्मा ,प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा का अभिनंदन कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा संकल्प लिया की हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज को राजनीतिक एवम सामाजिक रूप से मजबूत करेंगे !
Subscribe to my channel