Chhattisgarh News मोबाइल से अश्लील फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
आरोपी राज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी गौद आरोपी के विरूद्ध धारा 509 ख भादवि के तहत की गई कार्यवाही महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.07.2023 को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की मोबाइल धारक के द्वारा प्रार्थी के मोबाइल में प्रार्थी कि बहन का अश्लील फोटो भेजा था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 509 ख भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मोबाइल धारक का सीडीआर प्राप्त कर मोबाइल धारक राजकुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, एवं आर.चिरंजव व अन्य स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।


Subscribe to my channel