ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News कृषि विभाग द्वारा लाखनपुर में निःशुल्क सब्जी बीज मिनीकिट वितरित

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सवाई माधोपुर :  जिले के उपखण्ड बोंली के ग्राम पंचायत लाखनपुर कार्यालय पर सब्जी बीज मिनीकिट वितरित किए गए। लाखनपुर कृषि प्रर्यवेक्षक रामधन मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा घर पर ही सब्जी बोने के लिए जानाधार कार्ड ऑनलाइन कर सब्जी के बीज के मिनीकिट वितरित किए गए जिसमे एक मिनीकिट में ही पांच प्रकार की सब्जियों के बीज है भिंडी,टिंडा,मिर्च,खीरा,, टमाटर आदि के बीज सम्मलित थे।ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित करीब तीस महिलाओं व पुरषों को बिजकीट वितरित किए गए।जिससे बाजार में मिलने वाली महंगी सब्जियों राहत मिल सके। बीज वितरण करते समय ग्राम पंचायत सरपंच सियाराम मीना, शंकर लाल मीणा, बीरबल माली बृजमोहन माली,रामसिंह गुर्जर ,सोनू वर्मा,देवलाल गुर्जर,सूरज मल वैष्णव आदि ग्रमीण उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button