IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News मुख्यमंत्री का संभावित जन संवाद कार्यक्रम 28 को अटेली विधानसभा क्षेत्र में….3 गांवों में करेंगे, जनता के साथ सीधा संवाद

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने जनसंवाद के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 28 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिला के अटेली विधानसभा क्षेत्र के 3 गांवों में जन संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगर यह कार्यक्रम फाइनल होता है तो मुख्यमंत्री इन तीन जगह पर लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक लेंगे। इसी संबंध में जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सोमवार को जिला के अटेली विधानसभा के कनीना शहर की पुरानी अनाज मंडी, गांव सुंदरह में हरिजन चौपाल व अटेली में महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिला में 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय जिला संवाद कार्यक्रम हो चुका है। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़, नारनौल तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंवाद कार्यक्रम किया था।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह जनसंवाद कार्यक्रम बिल्कुल साधारण तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी लगातार तैयारियों में जुट जाएं। पार्किंग से लेकर अन्य सभी प्रकार की तैयारियां करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जुलाई को अटेली विधानसभा के गांव कनीना, सुंदरह व अटेली में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अटेली विधायक सीताराम यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button