Uttar Pradesh News सोनभद्र पुलिस व आबकारी विभाग सोनभद्र द्वारा 01 नफर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश
शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री दद्दन प्रसाद के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना बभनी पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संजाल तैयार किया गया, आज दिनांक 24.07.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर म्योरपुर के रास्ते झारखण्ड जा रहा हैं । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा आसनडीह अम्बीकापुर मुख्य मार्ग पर छत्तीसगढ़ बार्डर से 01 अदद DCM ट्रक संख्या HR-45-C-9511 में लोड 593 पेटी में 5337 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “CLASS BOTTALE IMPERIAL BLUE GRAIN WHISKY” (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) की बरामदगी मय फर्जी दस्तावेज के 01 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-84/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Subscribe to my channel