Chhattisgarh News स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक दिलीप लहरिया

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
मस्तूरी मुख्यालय के सत्कार भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय “स्वस्थ पंचायत सम्मेलन” (जनसंवाद) में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया जी शामिल हुए। पूर्व विधायक लहरिया ने मितानिनो को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना अंतर्गत 2200 रुपए प्रतिमाह मानदेय में वृद्धि की गई है। आप सभी ने जिन समस्याओं का सामना करते हुए ग्रामीणों की सेवा करते है, वो सराहनीय है। कोरोना काल मे मितानिनों द्वारा किए गए जन सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गांव गांव व नगरों में मितानिनों द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं, विशेषकर प्रसव परिस्थितियों में मितानिनों का सहयोग काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की है। इस योजना का आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करें और बाजार आने पर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर इलाज भी करवाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान शंकर यादव जी राजेश्वर भार्गव जी भरत खांडेकर जी दामोदर कांत जी लखन टंडन जी सुभाष टंडन जी सहित महिला स्वस्थ अधिकारी एवं मस्तूरी विधानसभा के समस्त मितानिन गण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel